दिल्ली में तिहाड़ के मंडोली जेल (Mandoli Jail) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल नंबर 15 (Jail number 15)में कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी (Notorious gangster Salman Tyagi) ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन को त्यागी का शव एक चादर से लटका हुआ मिला।
नई दिल्ली। दिल्ली में तिहाड़ के मंडोली जेल (Mandoli Jail) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल नंबर 15 (Jail number 15)में कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी (Notorious gangster Salman Tyagi) ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन को त्यागी का शव एक चादर से लटका हुआ मिला। सलमान त्यागी (Salman Tyagi) मकोका मामले में दोषी करार दिया जा चुका था। उस पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।