1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होम्योपैथी के इलाज पर अब लोगों का बढ़ा है काफी विश्वास : डॉ. जितेंद्र कुमार

होम्योपैथी के इलाज पर अब लोगों का बढ़ा है काफी विश्वास : डॉ. जितेंद्र कुमार

स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल लखनऊ (National Homoeopathic Medical College and Hospital Lucknow) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार ने रविवार को सहारा स्टेट जानकीपुरम् (Sahara State Jankipuram) में आरएस होम्योपैथिक मेडिक​ल स्टोर (RS Homoepathic Medical Store) व क्लीनिक (Clinic) का फीता काटकर उद्धाटन किया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल लखनऊ (National Homoeopathic Medical College and Hospital Lucknow) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार ने रविवार को सहारा स्टेट जानकीपुरम् (Sahara State Jankipuram) में आरएस होम्योपैथिक मेडिक​ल स्टोर (RS Homoepathic Medical Store) व क्लीनिक (Clinic) का फीता काटकर उद्धाटन किया।

पढ़ें :- भाजपा करती है नकारात्मक राजनीति, छात्रों-नौजवानों के प्रति इस सरकार की नीयत साफ नहीं: अखिलेश यादव

डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि दूसरी विधा की तरह ही अब होम्योपैथी के इलाज पर लोगों का विश्वास काफी बढ़ गया है। होम्योपैथी में अब नई दवाओं से मरीजों को पहले से अधिक तेजी से इलाज में राहत मिलती है। कोरोना महामारी के दौर में होम्योपैथी विधा ने मरीजों का इलाज करके व जान बचाकर लोगों में और अधिक भरोसा बढ़ा दिया है। डॉ. कुमार ने कहा कि होम्योपैथी की खोज जर्मनी में जरूर हुई थी, लेकिन भारत में आज उस देश से कहीं अधिक होम्योपैथी का सम्मान है।

पढ़ें :- गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित, करोड़ों का नुकसान

डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि होम्योपैथी में अब महिलाओं की जटिल बीमारी का भी सफल इलाज हो रहा है। पीसीओडी जैसी गंभीर बीमारियों सफल शोध से इलाज बेहतर हो सका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...