1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-जन्माष्टमी पर यूपी के बादलपुर थाने अश्लील डांस, मोतिहारी में बार गर्ल के साथ झूमते दिखे मुखिया

VIDEO-जन्माष्टमी पर यूपी के बादलपुर थाने अश्लील डांस, मोतिहारी में बार गर्ल के साथ झूमते दिखे मुखिया

Obscene Dance on Janmashtami: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami) पर पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल था, लेकिन यूपी और बिहार (UP and Bihar) के दो वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यूपी के जौनपुर के बदलापुर थाने (Badlapur Police Station Jaunpur) से एक शर्मनाक वीडियो वायरल है।

By santosh singh 
Updated Date

Obscene Dance on Janmashtami: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami) पर पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल था, लेकिन यूपी और बिहार (UP and Bihar) के दो वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यूपी के जौनपुर के बदलापुर थाने (Badlapur Police Station Jaunpur) से एक शर्मनाक वीडियो वायरल है। तो वहीं दूसरी बिहार के मोतिहारी (Motihari) में पंचायत प्रतिनिधि राजकुमार पासवान (Rajkumar Paswan) का डांस करते हुए एक वीडियो वायरल है।

पढ़ें :- रूस-यूक्रेन युद्ध में हवाई हमलों में 8 लोगों की मौत, 45 घायल, एयर डिफेंस नाकाम

यूपी कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यह कोई बार का नज़ारा नहीं, बल्कि जौनपुर के बदलापुर थाने का शर्मनाक दृश्य है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने! श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर, जहां भक्ति, भजन और कीर्तन होने चाहिए थे, वहां पुलिसकर्मी थाने की चारदीवारी में पूरी रात अश्लीलता का नंगा नाच करते रहे।

मुख्यमंत्री जी! जब कानून की रक्षा करने वाले ही कानून की धज्जियां उड़ाएंगे, तो आम जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करें?
सच्चाई यही है कि न आपको शासन संभल रहा है, न प्रशासन। जनता सब देख रही है और अब आपकी विदाई तय है।

“मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैयां दीवाने..”

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर जौनपुर जिले, बदलापुर थाना परिसर में बार-बालाओं का लगा ठुमका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, डीजीपी के आदेशो का जौनपुर पुलिस ने उड़ाई धज्जियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जौनपुर पुलिस की हो रही है किरकिरी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जौनपुर के बदलापुर थाना में बार बालाओं ने जो ठुमके लगाए, लोग प्रभु के भक्ति भजन भूल गए.. पूरी रात मौज हुई। डीजीपी साहब का इस तरह के आयोजनों से संबंधित सख्ती और कार्रवाई वाला आदेश पता नहीं कहां धूल खा रहा है? वैसे सैयां दीवाने हैं कहां?

पढ़ें :- यमन में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत; सऊदी अरब भी बना निशाना

बिहार के मोतिहारी (Motihari) की करते हैं, जहां जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुखिया राजकुमार पासवान (Mukhiya Rajkumar Paswan) खुले मंच पर एक आर्केस्ट्रा डांसर (Orchestra Dancer) के साथ नाचते नजर आए गांव में आयोजित इस कार्यक्रम का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई

कई लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि से अपेक्षा की जाती है कि वह संस्कृति का ध्यान रखे, न कि इस तरह की हरकतों से उस पर सवाल उठाए

जौनपुर में जन्माष्टमी पर आर्केस्ट्रा डांस

पढ़ें :- UP NEET UG-2026 : प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, डीजीएमई ने जारी की समय-सारिणी

इसी तरह जौनपुर के बदलापुर थाने में जन्माष्टमी (Janmashtami in Badalpur Police Stationr) के नाम पर डांस पार्टी का आयोजन किया गया। यहां पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आर्केस्ट्रा डांसर (Orchestra Dancer) ने मंच पर जमकर डांस किया और दर्शक तालियां बजाते रहे। स्थानीय लोग इसे भगवान कृष्ण के उत्सव की गरिमा के साथ छेड़छाड़ बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां भगवान के नाम पर भक्ति का माहौल होना चाहिए, वहां अश्लील नाच-गाने का क्या मतलब है?

आस्था के पर्व को धूमिल करने का आरोप

अब सवाल यह उठता है कि जन्माष्टमी (Janmashtami) जैसे पवित्र अवसर पर इस तरह के आयोजन की इजाजत किसने दी? आस्था के पर्व को अश्लीलता से जोड़ना न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि समाज में एक गलत संदेश भी देता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...