1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha Cabinet Reshuffle : नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल में शामिल किए तीन मंत्री, बिक्रम अरुखा, सुदाम मरांडी, शारदा नायक ने शपथ ली

Odisha Cabinet Reshuffle : नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल में शामिल किए तीन मंत्री, बिक्रम अरुखा, सुदाम मरांडी, शारदा नायक ने शपथ ली

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल में दूसरा बदलाव किया है। राज्यपाल गणेशी लाल ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक सेवा भवन भुवनेश्वर के परिसर में आयोजित एक समारोह में तीन कैबिनेट मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Odisha Cabinet Reshuffle : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल में  दूसरा बदलाव किया है। राज्यपाल गणेशी लाल ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक सेवा भवन भुवनेश्वर के परिसर में आयोजित एक समारोह में तीन कैबिनेट मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक बिक्रम केशरी अरुखा, सुदाम मरंडी और सारदा प्रसाद नायक ने सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

पढ़ें :- ओडिशा के 30 लाख से अधिक युवा नौकरी के लिए अन्य राज्यों में भटक रहे हैं...नवीन पटनायक पर जमकर बारसे राहुल गांधी

तीन मंत्रियों को शामिल करने के साथ, ओडिशा की मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या 22 हो गई है। बिक्रम केशरी अरुखा, सुदाम मरंडी और शारदा नायक क्रमशः भंजानगर, बंगरीपोसी और राउरकेला के विधायक हैं।

स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश और श्रम मंत्री श्रीकांत साहू ने पिछले सप्ताह अपना इस्तीफा दे दिया। जनवरी में नाबा किशोर दास के मारे जाने के बाद, उनकी जगह स्वास्थ्य मंत्री के रूप में किसी को नियुक्त नहीं किया गया था।

 

पढ़ें :- ओडिशा में खौफनाक ट्रेन हादसे के बाद रेस्क्यू जारी, अब तक करीब 280 लोगों की मौत,900 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री ने एक दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...