1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा में खौफनाक ट्रेन हादसे के बाद रेस्क्यू जारी, अब तक करीब 280 लोगों की मौत,900 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री ने एक दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

ओडिशा में खौफनाक ट्रेन हादसे के बाद रेस्क्यू जारी, अब तक करीब 280 लोगों की मौत,900 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री ने एक दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस भयानक हादसे का मंजर बेहद खौफनाक है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Odisha train accident : ओडिशा  (odisha) के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस भयानक हादसे का मंजर बेहद खौफनाक है। शुक्रवार की रात हुए इस हादसे का रेस्क्यू शनिवार की सुबह तक जारी है।

पढ़ें :- ओडिशा के 30 लाख से अधिक युवा नौकरी के लिए अन्य राज्यों में भटक रहे हैं...नवीन पटनायक पर जमकर बारसे राहुल गांधी

एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी है। अब तक हादसे में करीब 280 लोगों की मौत और नौ सौ से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप), बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में भिड़ गई। हादसे के बाद 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सात ट्रेनों को टाटानगर स्टेशन के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

ओडिशा में एक दिन का राजकीय शोक

पढ़ें :- Odisha Train Acciden : ओडिशा ट्रेन हादसे में CBI का बड़ा एक्शन, सेक्शन इंजीनियर आमिर खान समेत तीन गिरफ्तार

वहीं ओडिशा (Odisha)के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने की एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 3 जून को राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसलिए पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा। ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

हादसे के चलते कई ट्रेने रद्द

इस खौफनाक हादसे के चलते कई ट्रेने रद्द कर दी गई है।12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 2 जून, 2023, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल यात्रा, 12895 शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, -20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस, 02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस और 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

 

पढ़ें :- Odisha Train Accident : कांग्रेस पार्टी ने भाजपा से रेल हादसे को लेकर दागे सात सवाल, CBI क्या इन बिंदुओं की करेगी जांच

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...