1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Odisha High Court Recruitment: ओडिशा हाईकोर्ट ने इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

Odisha High Court Recruitment: ओडिशा हाईकोर्ट ने इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

ओडिशा हाईकोर्ट ने जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार जूनियर स्टेनोग्राफर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई, 2024 से कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Odisha High Court Recruitment: ओडिशा हाईकोर्ट ने जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार जूनियर स्टेनोग्राफर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई, 2024 से कर सकते हैं।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 18 जून, 2024 तक या उससे पहले www.orissahighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के लिए कुल 35 पद भरे जाने हैं।

फॉर्म अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स जरूरी योग्यता समेत सभी डिटेल्स को अच्छे से पढ़ लें। पात्रता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण सहित ओडिशा उच्च न्यायालय भर्ती अभियान से संबंधित सभी विवरण इस पोस्ट में आगे दिए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 मई, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून, 2024
  • ओडिशा उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर 2024 रिक्तियां भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 35 जूनियर स्टेनोग्राफर ग्रुप सी पद भरे जाने हैं, जिनमें से 12 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • जूनियर स्टेनोग्राफर ग्रुप सी: कुल पद 35 पद

पात्रता और आयु सीमा

ओडिशा उच्च न्यायालय द्वारा जूनियर स्टेनोग्राफर पदों के लिए पात्रता मानदंड और आयु सीमा जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इन ग्रुप सी पदों के विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

क्या है शैक्षिक योग्यता?

बता दें, स्टेनोग्राफर के पद के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा शॉर्टहैंड में 80 शब्द पर मिनट की स्पीड के साथ-साथ 40 शब्द पर मिनट की टाइपिंग स्पीड के साथ कम्पयूटर की जानकारी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

पढ़ें :- 15 परीक्षाओं में फेल ,15 साल नेवी में दी सेवा.. अब UPSC CAPF में हासिल की 343वीं रैंक, जानिए मयंक की कहानी

आयु सीमा (14 मई 2024 तक)

  • उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आयु सीमा में छूट के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।
  • ओडिशा उच्च न्यायालय 2024 के लिए आवेदन करने के स्टेप
  • आवेदन प्रक्रिया के साथ आवेदन पत्र तक पहुंचने का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट https://orissahighcourt.nic.in/ पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर ओडिशा उच्च न्यायालय भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आवश्यक विवरण प्रदान करें। स्टेप 4: आवेदन पत्र जमा करें।
स्टेप 5: आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
स्टेप 6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
कितनी होगी सैलरी ?
ओडिशा हाईकोर्ट में जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर सेलेक्‍शन होने के बाद 25000 से लेकर 81000 तक की सैलरी मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...