HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Children’s Day Special: चिल्ड्रेन डे के दिन घर में बनाएं बच्चों की मनपसंद चीज चोको आल्मंड मफिन

Children’s Day Special: चिल्ड्रेन डे के दिन घर में बनाएं बच्चों की मनपसंद चीज चोको आल्मंड मफिन

आज के दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आज हम आपको बच्चों की मनपसंद चॉकलेट आल्मंड मफिन बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है चोको आल्मंड मफिन बनाने की रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Children’s Day Special: आज 14 नवंबर को बाल दिवस या चिल्ड्रेन डे पूरे देश में मनाया जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को श्रद्धांजलि देने का दिन है। चाचा नेहरु के नाम से जाने जाने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरु एक राजनेता से कहीं अधिक थे।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?
Choco almond muffins

image source google

बच्चों के प्रति उनका संमपर्ण इतना प्रसिद्ध था कि उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज और बच्चों से संबंधित अन्य संस्थानों में इस दिन को धूम धाम से मनाया जाता है। आज के दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आज हम आपको बच्चों की मनपसंद चॉकलेट आल्मंड मफिन बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है चोको आल्मंड मफिन बनाने की रेसिपी।

Choco almond muffins

image source google

चोको आल्मंड मफिन बनाने के लिए जरुरी सामग्री

पढ़ें :- BJD-BJP के खोखले वादों से तंग आ चुकी है ओडिशा की जनता, देने जा रही है करारा जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

कोको पाउडर- 4 बड़े चम्मच
दरदरा पिसा आटा- 2 बड़े चम्मच
बादाम- 10-12 (कटे हुए)
अंडे- 4
चीनी- 1 कप
मैदा- 3 बड़े चम्मच
पिघला हुआ मक्खन- 4 बड़े चम्मच

चोको आल्मंड मफिन बनाने का आसान सा तरीका

सबसे पहले ओवन को 180ºC पर प्री-हीट कर लें। फिर अंडे को एक कटोरे में तोड़ लें। अब इसमें चीनी मिलाएं और झाग आने तक हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें।
फिर मैदा और कोको पाउडर को एक बाउल में छान लें और इसमें कटे हुए बादाम डालकर मिलाएं।

अब इस आटे के मिश्रण को धीरे-धीरे अंडे में मिलाएं और इस दौरान लगातार ब्लेंडर से मिलाते रहें। फिर इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद बैटर को मफिन मोल्ड में आधा भरने तक डालें। फिर ऊपर से कटे हुए बादाम छिड़कें और पहले से प्री-हीट ओवन में बीस से पच्चीस मिनट तक बेक करें।

पढ़ें :- Sunil Chhetri LoveStory: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े गोल स्कोरर सुनील छेत्री की मां भी थी फुटबॉल प्लेयर, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...