1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. National Pistachio Day पर जानें इसके सेवन से सेहत से लेकर बाल और स्किन को होते हैं कितने फायदे

National Pistachio Day पर जानें इसके सेवन से सेहत से लेकर बाल और स्किन को होते हैं कितने फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर टेस्टी पिस्ता खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। पिस्ता में फाइबर, विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा पिस्ता में विटामिन बी6 , जिंक, कॉपर भी मौजूद होता है। डेली इसका सेवन करना चाहिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पोषक तत्वों से भरपूर टेस्टी पिस्ता खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। पिस्ता में फाइबर, विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा पिस्ता में विटामिन बी6 , जिंक, कॉपर भी मौजूद होता है। डेली इसका सेवन करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे पिस्ता का बहुत अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए बहुत ही सीमित मात्रा में ही इसे खाएं।

पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान

आज 26 फरवरी को नेशनल पिस्ता डे मनाया जाता है। तो चलिए आज इस मौके पर जानते हैं इसका सेवन करने से होने वाले फायदे। पिस्ता का नियमित सेवन करने से मांसपेशियों मजबूत होती है। क्योंकि इसमें अमीनो एसिड और बांच्ड चेन अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके अलावा शुगर के मरीजों को भी पिस्ता का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है।

इतना ही नहीं पिस्ता का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। इसमें पाये जाने वाले टोकोफेरॉल इम्यून सिस्टम को बेहतर कर सकता है। इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

पिस्ता में प्रोटीन के अलावा, फाइबर भी पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल करने में भी हेल्प कर सकता है। इसके अलावा अघर पिस्ता का सेवन करने से विटामिन ई की कमी पूरी होती है। यह स्किन और बाल दोनो के लिए ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से बालों और चेहरे का रुखापन कम हो सकता है।

पढ़ें :- गोंद कतीरा क्यों ​कहते हैं गर्मियों का सुपरफूड? शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में होता है मददगार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...