1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर हनुमान जी के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर हनुमान जी के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर हनुमान जी के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर हनुमान जी के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के संयोजन में आयोजित हुआ भव्य भंडारा, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने की पूजा-अर्चना

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज, 28 मई :: नगर के सक्सेना तिराहे पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के संयोजन में हनुमान जी के ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हनुमान जी संकट मोचक हैं, और ज्येष्ठ मास में मंगलवार का विशेष महत्व होता है। ऐसे आयोजनों से समाज में भक्ति, सेवा और एकता की भावना सुदृढ़ होती है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जी की कृपा जिस पर होती है, उसके जीवन से सारे संकट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म, आस्था और सेवा का संगम ही हमारे समाज की असली शक्ति है। उन्होंने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधि जब धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तो समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि यह भंडारा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को हनुमान जी का भंडारा कराते हैं और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

इस अवसर पर नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...