1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. रक्षाबंधन के मौके पर घर में ऐसे बनाएं खरबूजों के बीज की टेस्टी बर्फी, ये है इसकी रेसिपी

रक्षाबंधन के मौके पर घर में ऐसे बनाएं खरबूजों के बीज की टेस्टी बर्फी, ये है इसकी रेसिपी

अधिकतर घरों में खरबूजे को खाने के बाद इसके बीजों को फेंक दिया जाता है,लेकिन आज ये लेख पढ़ने के बाद आप भी इसे फेंकने की बजाय इसकी टेस्टी बर्फी बनाना पसंद करेंगी। जी हां खरबूजे के बीज टेस्टी होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर घरों में खरबूजे को खाने के बाद इसके बीजों को फेंक दिया जाता है,लेकिन आज ये लेख पढ़ने के बाद आप भी इसे फेंकने की बजाय इसकी टेस्टी बर्फी बनाना पसंद करेंगी। जी हां खरबूजे के बीज टेस्टी होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है।

पढ़ें :- शहर इमाम ने जमीन पर किया अवैध कब्जा, बनाया मस्जिद और दरगाह, कोर्ट ने करोड़ों का जुर्माना लगा बेदखली का दिया आदेश

इसमें फोलेट, थियामिन, नियासिन, विटामिन बी 6, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्वों की समुचित मात्रा पाई जाती है।

इसके फायदों की वजह से कई लोग इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसका इस्तेमाल खाने पीने वाली चीजों में करते हैं।लेकिन आज हम आपको टेस्टी बर्फी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। खरबूजे के बीज से बनी बर्फी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए खरबूजे के बीज की बर्फी का टेस्ट आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा।

खरबूजे के बीज से बनाएं बर्फी

खरबूजे के बीज से बनी इस बर्फी को टेस्ट करते ही ये मिठाई आपकी वन ऑफ द फेवरेट मिठाइयों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं आप खरबूजे के बीज की इस मिठाई को लगभग 15 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। अगर आप चाहें तो रक्षाबंधन के दिन या फिर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस टेस्टी बर्फी को ट्राई करके देख सकते हैं। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सबसे पहले कड़ाही में 2 कटोरी खरबूजे के बीज डालकर इन्हें धीमी आंच पर लगभग पांच मिनट के लिए भून लीजिए।जब खरबूजे के बीज ठंडे हो जाएं तो आप इन्हें दरदरा पीस लीजिए। इसके बाद एक पैन में एक कटोरी पानी और दो कटोरी चीनी डाल लीजिए। आपको पानी और चीनी के इस मिक्सचर को चाशनी बनने तक अच्छी तरह से पकाना है।

इसके बाद चाशनी में पिसा हुई इलायची पाउडर और खरबूजे के बीज मिक्स कर लीजिए। ध्यान रहे कि आपको थोड़ी देर तक इस पेस्ट को चलाते रहना है और फिर गैस बंद कर देनी है। अब आपको एक थाली में घी लगाकर बर्फी के इस पेस्ट को अच्छी तरह से फैला लेना है। अगर आप चाहें तो इस पेस्ट के ऊपर खरबूजे के कुछ बीज और पिस्ता भी एड कर सकते हैं।

इसके तुरंत बाद आप बर्फी के इस मिक्सचर को बर्फी का शेप दे सकते हैं। यकीन मानिए खरबूजे से बनाई जाने वाली इस बर्फी को चखते ही मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। त्योहार के दिन इस बर्फी को बनाने का मजा ही कुछ और है। आपको भी खरबूजे के बीज से बनी इस बर्फी को कम से कम एक बार घर पर जरूर बनाकर देखना चाहिए।

 

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा 7 सीटों पर शरद पवार, आठवले, विनोद तावड़े, ज्योति वाघमारे, पार्थ पवार समेत सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...