1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदौली में मंदिर का गुंबद भरभराकर गिरने से एक की मौत: अखिलेश यादव बोले-हादसा बेहद ही दुखद, परिजनों को दें एक करोड़ की सहायता राशि

चंदौली में मंदिर का गुंबद भरभराकर गिरने से एक की मौत: अखिलेश यादव बोले-हादसा बेहद ही दुखद, परिजनों को दें एक करोड़ की सहायता राशि

उत्तर प्रदेश के चंदौली में बुलडोजर एक्शन के दौरान काली माता मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया था। इस हादसे में एक लोगों की जान चली गयी, जबकि एक लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान दोनों करीब 10 फीट दूर रस्सी पकड़े खड़े थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चंदौली में बुलडोजर एक्शन के दौरान काली माता मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया था। इस हादसे में एक लोगों की जान चली गयी, जबकि एक लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान दोनों करीब 10 फीट दूर रस्सी पकड़े खड़े थे। इस दौरान अचानक गुंबद के गिरने से वो इसकी चपेट में आ गए। वहीं, इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि देने की मांग की है।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चौड़ीकरण के नाम पर ध्वस्त किये गये प्राचीन मां काली के मंदिर के गुंबद की चपेट में आए एक मज़दूर की मौत बेहद दुखद हादसा है। रक्षा-सुरक्षा के प्रबंध किये बिना ऐसे जोखिम भरे काम करना अति निंदनीय है। सरकार मृतक के परिजनों को 1 करोड़ की सहायता राशि दे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...