1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांप्रदायिक लोग ही धर्म निरपेक्षता और समाजवाद का करते हैं विरोध : अखिलेश यादव

सांप्रदायिक लोग ही धर्म निरपेक्षता और समाजवाद का करते हैं विरोध : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता की सोच लोगों को करीब लाती है। इनका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक होते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता की सोच लोगों को करीब लाती है। इनका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक होते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान में धर्म निरपेक्ष और समाजवादी शब्द जोड़ना भारत की आत्मा पर कुठाराघात है।

पढ़ें :- सपा सांसद राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली लेकिन उद्घाटन के समय जानबूझकर माहौल बनाया गया तनावपूर्ण: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि धर्म निरपेक्षता की सोच देश की गंगा-जमुनी तहजीब (Ganga-Jamuni Tehzeeb) की हिफाजत करती है। अलग-अलग धर्म के लोगों को एक दूसरे से जोड़ती है। इससे हमारा समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि एकाधिकारीवादी लोग समाजवाद का विरोध करते हैं क्योंकि इससे उनका वर्चस्व कमजोर होता है। सोशलिस्ट और सेकुलर होने के लिए बड़े दिलवाला होना चाहिए। हार्टलेस लोग इसका हमेशा विरोध करते हैं जिन लोगों का आधार ही सांप्रदायिकता है वो हमेशा ही धर्म निरपेक्षता का विरोध करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...