OnlyFans के फाउंडर लियोनिड राडविंस्की की 43 साल की उम्र में मौत हो गई है। बता दें कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। OnlyFans के प्रवक्ता ने बताया कि 'हमें लियोनिड राडविंस्की के निधन की खबर देते बहुत दुख हो रहा है।
नई दिल्ली। OnlyFans के फाउंडर लियोनिड राडविंस्की की 43 साल की उम्र में मौत हो गई है। बता दें कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। OnlyFans के प्रवक्ता ने बताया कि ‘हमें लियोनिड राडविंस्की के निधन की खबर देते बहुत दुख हो रहा है।
कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद के बाद उनका निधन हो गया। यूक्रेन-अमेरिकी बिजनेसमैन उद्यमी लियोनिड राडविंस्की (Ukrainian-American Businessman and Entrepreneur Leonid Radvinsky) ने 2018 में OnlyFans की पैरेंट कंपनी फेनिक्स इंटरनेशनल लिमिटेड का अधिग्रहण किया।
राडविंस्की लियो (Radvinsky Leo) नाम से एक वेंचर कैपिटल फंड भी चलाते थे, जिसकी स्थापना उन्होंने 2009 में की थी। यह मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में निवेश पर केंद्रित है। सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के लिए जाने जाने वाले राडविंस्की ने OnlyFans को हाल के सालों के सबसे चर्चित डिजिटल प्लेटफार्मों में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
OnlyFans की लोकप्रियता कोविड-19 महामारी के दौरान तेजी से बढ़ी
ब्रिटिश उद्यमी टिम स्टोकली द्वारा 2016 में स्थापित OnlyFans की लोकप्रियता कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) के दौरान तेजी से बढ़ी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में OnlyFans निवेश फर्म आर्किटेक्ट कैपिटल को अपनी अधिकांश हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही थी। इस डील में कंपनी का मूल्य कर्ज सहित करीब 5.5 बिलियन डॉलर आंका गया था।
कंपनी ने 2024 में 46 लाख से अधिक क्रिएटर्स और लगभग 37 करोड़ यूजर्स की रिपोर्ट दी, जिससे 14 अरब डॉलर की कमाई हुई थी। OnlyFans आमतौर पर सब्सक्रिप्शन और कंटेंट की बिक्री से होने वाली कमाई पर 20 फीसदी कमीशन लेता है।
लियोनिड राडविंस्की की कुल संपत्ति
फोर्ब्स की रिपोर्ट (Forbes Report) के अनुसार, लियोनिड राडविंस्की की मृत्यु के समय उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 4.7 बिलियन डॉलर थी। वह वैश्विक स्तर पर 869वें और अमेरिका के सबसे धनी लोगों की 2025 फोर्ब्स 400 की लिस्ट में 181वें स्थान पर थे। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा OnlyFans से आया था, जिससे उन्होंने 2025 की शुरुआत तक करीब 1.8 बिलियन डॉलर कमाया।