1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. One Nation One Election : ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर आप भी दें 15 जनवरी तक अपना सुझाव, नोटिस जारी

One Nation One Election : ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर आप भी दें 15 जनवरी तक अपना सुझाव, नोटिस जारी

केंद्र सरकार ने देश में एक साथ चुनाव कराने को लेकर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (Ram Nath Kovind) के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था। अब समिति ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation One Election) पर आम लोगों से राय मांगी है। समिति ने इसके लिए सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित करते हुए एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में एक साथ चुनाव कराने को लेकर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (Ram Nath Kovind) के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था। अब समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (One Nation One Election) पर आम लोगों से राय मांगी है। समिति ने इसके लिए सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित करते हुए एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है।

पढ़ें :- ​ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने किया स्वागत

समिति ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में उचित बदलाव करने के लिए आम जनता से लिखित रूप में सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं। समिति ने आगे कहा कि 15 जनवरी, 2024 तक आम लोगों से प्राप्त सुझाव को विचार के लिए समिति के समक्ष रखा जाएगा।

समिति ने आम लोगों से राय मांगते हुए इसके लिए एक वेबसाइट और ईमेल जारी किया है। समिति ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करने के लिए आम जनता अपनी राय को समिति की वेबसाइट onoe.gov.in पर पोस्ट किए जा सकते हैं या फिर लोग ईमेल द्वारा भी सुझाव दे सकते हैं। समिति द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, लोग अपनी राय को ईमेल sc-hlc@gov.in पर भी भेज सकते हैं।

बता दें कि देश में लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकायों सहित दूसरे सभी चुनावों को एक साथ कराने की संभावनाओं को तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (Ram Nath Kovind)  की अगुवाई में गठित उच्चस्तरीय कमेटी की हाल ही में बैठक हुई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया था कि सबसे पहले इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों की राय ली जाए। इसके तहत जल्द ही सभी राजनीतिक दलों को अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पढ़ें :- रमजान महीने में सस्ती खजूर को मंहगे खजूर के डिब्बो में पैक कर बेच रहे है फल कारोबारी, जीएसटी विभाग को लगा रहे है चूना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...