OP Rajbhar vs. Akhilesh Yadav : यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश को महत्त्व नहीं दिया गया। इसके साथ ही राजभर ने इशारों-इशारों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अखिलेश का स्वार्थी दोस्त बताया है।
OP Rajbhar vs. Akhilesh Yadav : यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश को महत्त्व नहीं दिया गया। इसके साथ ही राजभर ने इशारों-इशारों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अखिलेश का स्वार्थी दोस्त बताया है।
दरअसल, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें अखिलेश विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एनसीपी-एसपी नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत से पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनका चेहरा मुश्किल से नजर आ रहा है। इस तस्वीर को लेकर ओपी राजभर ने विपक्षी गठबंधन में सपा प्रमुख के अपमान का दावा किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “प्रिय अखिलेश यादव जी, दिल्ली में पिछलग्गू बनके घूमने में मजा आ रहा है कि नहीं? ठगबंधन में आपकी असली हैसियत आपके दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों ने सबके सामने दिखा दिया। ऐसा लग रहा है आपको बराती वाले ट्रैक्टर पर जबरिया ठूंस दिया गया हो। जैसे कि आप दूल्हा के दोस्त के ममेरे भाई के नाराज फूफा जी हों..।”
प्रिय अखिलेश यादव जी,
दिल्ली में पिछलग्गू बनके घूमने में मजा आ रहा है कि नहीं? ठगबंधन में आपकी असली हैसियत आपके दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों ने सबके सामने दिखा दिया। ऐसा लग रहा है आपको बराती वाले ट्रैक्टर पर जबरिया ठूंस दिया गया हो। जैसे कि आप दूल्हा के दोस्त के ममेरे भाई के नाराज फूफा जी हों..।
पढ़ें :- राहुल ने सौरभ दास और आशुतोष रांका को जेल भेजने पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम
आपके लोडरवा सब भी सोच रहे होंगे कि हम लोग जिनको ‘अवतारी भैया-जी’ बताते नहीं थकते थे, हमारे वही भइया जी, सबके सामने खुद ही ‘लोडर’ बनके भीड़ में खो जा रहे हैं।
कुर्सी की ख्वाहिश पाले दरी बिछाने में लगे हैं। नैया की पतवार बड़के भैया राहुल जी के हाथ में चली गई है।
और जाइए, भाग-भाग के दिल्ली! करा लिये न घनघोर बेइज्जती?
आप भी गजब करते हैं! चुनाव यूपी में है और आप दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं…! दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे महाराज?
ये जान लीजिए कि दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों से आपको सिवाय तिरस्कार के कुछ नहीं मिलने वाला। जैसे आप दिल्ली की भीड़ में खो गये, वैसे ही इस बार यूपी में भी विपक्ष की भीड़ में आप कहां होंगे पता नहीं चलेगा।
पढ़ें :- राहुल गांधी जी को चुनाव परिणामों से सबक लेते हुए आत्मचिंतन करना चाहिए, 2029 के चुनाव में भी NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी: अमित शाह
आपके आजकल के लच्छनों से तो यही समझ में आ रहा है कि ‘सत्ताइस में सपा साफ’ होने जा रही है।
जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम,
जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 14, 2026
राजभर ने कहा, “आपके लोडरवा सब भी सोच रहे होंगे कि हम लोग जिनको ‘अवतारी भैया-जी’ बताते नहीं थकते थे, हमारे वही भइया जी, सबके सामने खुद ही ‘लोडर’ बनके भीड़ में खो जा रहे हैं। कुर्सी की ख्वाहिश पाले दरी बिछाने में लगे हैं। नैया की पतवार बड़के भैया राहुल जी के हाथ में चली गई है। और जाइए, भाग-भाग के दिल्ली! करा लिये न घनघोर बेइज्जती? आप भी गजब करते हैं! चुनाव यूपी में है और आप दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं…! दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे महाराज?”
सुभासपा प्रमुख ने आगे कहा, “ये जान लीजिए कि दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों से आपको सिवाय तिरस्कार के कुछ नहीं मिलने वाला। जैसे आप दिल्ली की भीड़ में खो गये, वैसे ही इस बार यूपी में भी विपक्ष की भीड़ में आप कहां होंगे पता नहीं चलेगा। आपके आजकल के लच्छनों से तो यही समझ में आ रहा है कि ‘सत्ताइस में सपा साफ’ होने जा रही है। जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!”