1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल होने पर मचा हाहाकार, देवघाट के 200 घरों में अंधेरा, भड़के लोगों ने घेरा सबस्टेशन

प्रयागराज में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल होने पर मचा हाहाकार, देवघाट के 200 घरों में अंधेरा, भड़के लोगों ने घेरा सबस्टेशन

पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के देवघाट क्षेत्र में पूरी तरह से ठप है। इस गंभीर संकट के कारण क्षेत्र के करीब 200 से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। भीषण गर्मी और पानी की दिक्कत से बेहाल स्थानीय नागरिक बुधवार देर रात सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोगों ने स्थानीय बिजली उपकेंद्र का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।

By Sushil Sah 
Updated Date

प्रयागराज। पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के देवघाट क्षेत्र में पूरी तरह से ठप है। इस गंभीर संकट के कारण क्षेत्र के करीब 200 से अधिक घरों में अंधेरा छाया हुआ है। भीषण गर्मी और पानी की दिक्कत से बेहाल स्थानीय नागरिक बुधवार देर रात सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोगों ने स्थानीय बिजली उपकेंद्र का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।

पढ़ें :- वंदे मातरम् विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दी जेल भेजने की चेतावनी

पानी का संकट और जनजीवन अस्त-व्यस्त

यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार दो दिनों से बिजली नहीं होने के कारण घरों के इनवर्टर के साथ—साथ पेयजल की आपूर्ति भी पूरी तरह बंद है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो नागरिकों को सड़कों पर उतरने के लिए बेवस होना पड़ा।

देर रात तक चला विरोध प्रदर्शन

मौके पर प्रदर्शनकारी वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने और बिजली बहाली के सटीक समय की मांग पर अड़े रहे। इस हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह संकट किसी बड़े तकनीकी फॉल्ट या ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण पैदा हुआ है, जिसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक बिजली पूरी तरह बहाल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पढ़ें :- RSS पर प्रतिबंध की मांग, मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक आयोग का विरोध

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...