1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आउटसोर्सिंग कर्मियों ने स्थायीकरण को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

आउटसोर्सिंग कर्मियों ने स्थायीकरण को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

आउटसोर्सिंग कर्मियों ने स्थायीकरण को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: प्रदेश भर में वर्षों से सेवा दे रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

प्रदर्शन का नेतृत्व आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में लगभग 9 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर कार्यरत हैं। इनमें से कई कर्मचारी 5 से 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब भी कम वेतन और असुरक्षित भविष्य के साथ काम करना पड़ रहा है।

शैलेश गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की तो कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी शेषनाथ यादव, राजन वर्मा, संजय सिंह, मुनीर आलम, विजय कुमार, वीरेंद्र, मधुसूदन, बैजनाथ, रोहित, पन्नेलाल, परवीन और आदर्श ने बताया कि वर्ष 2005 तक के सभी अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद से कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने वरिष्ठता के आधार पर स्थायीकरण की मांग उठाई, जिससे उन्हें सुरक्षित भविष्य और स्थायित्व मिल सके।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...