HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Overcome Fatigue : थकान शब्द से बनाए दूरी बनाएं ,अपनाएं ये कारगर उपाय

Overcome Fatigue : थकान शब्द से बनाए दूरी बनाएं ,अपनाएं ये कारगर उपाय

जीवन भागने दौड़ने का नाम है। आपने लक्ष्यों को समय पर पाने के लिए लोग कठिन श्रम करते है। कड़ी मेहनत करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Overcome Fatigue : जीवन भागने दौड़ने का नाम है। आपने लक्ष्यों को समय पर पाने के लिए लोग कठिन श्रम करते है। कड़ी मेहनत करते है। इस दौड़ भाग की जिंदगी में शारीरिक रूप से थक जाना आम बात है। खासकर महिलाओं के लिए घर का और ऑफिस का काम एक साथ संभालना और दोनों के बीच में संतुलन बनाए रखना बहुत मुश्किल हो सकता है। यह कभी – कभी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत भारी पड़ सकता है। आइये जानते है कुछ ऐसे उपाय जिनसे आप थकान की समस्या को दूर कर सकते हैं।

पढ़ें :- एसीडिटी और ब्लड शुगर की समस्या से रहना चाहतें हैं दूर, तो भूल कर भी न पिएं खाली पेट न ये 5 ड्रिंक्स

1.व्यायाम एंडोर्फिन जारी करता है, जो स्वाभाविक रूप से आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। इससे आपको अच्छी नींद लेने में भी मदद मिलेगी।

2.पानी शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। पानी की कमी से शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है जिससे थकावट महसूस होती रहती है। इसलिए पानी खूब पिएं।

3.हरी साग-सब्जी का सेवन करेंगे तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलेगा और शरीर नहीं थकेगा।

4.आॅफिस में काम के दौरान स्ट्रेचिंग करते रहें इससे आपकी शरीर को थकान महसूस नहीं होगी और आप लम्बे समय तक काम भी कर पाएंगे।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

5.थकान से भरे हुए नहीं रहना चाहते तो कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...