1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Paan Ke Patte : पान के पत्ते खाने से शरीर में जमे विषैले पदार्थ बाहर निकल आते हैं, जानिए इसके चमत्कारी गुण के बारे में

Paan Ke Patte : पान के पत्ते खाने से शरीर में जमे विषैले पदार्थ बाहर निकल आते हैं, जानिए इसके चमत्कारी गुण के बारे में

भारत में पान एक चिरपरिचित नाम है। यहां पान खा कर इठलाने वाले हर कदम पर मिल जाते है। सनातन धर्म में पान को बहुत शुभ माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Paan Ke Patte : भारत में पान एक चिरपरिचित नाम है। यहां पान खा कर इठलाने वाले हर कदम पर मिल जाते है। सनातन धर्म में पान को बहुत शुभ माना जाता है। इस हरे पत्ते में चमत्कारी गुण होते है। पान को भारतीय संस्कृति में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसको खाने से शरीर में जमे विषैले पदार्थ बाहर निकल आते हैं। पान आपके मुंह को तरोताजा कर  देता ही है। इसके साथ में कई सेहत संबंधी परेशानियों से भी निजात दिलाता है। पान शरीर में पीएच लेवल को सामान्य बनाता है और पेट की परेशानी से राहत प्रदान करता है। आइये जानते है पान के कुछ औषधीय लाभ के बारे में।

पढ़ें :- स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहा ब्रेन स्ट्रोक के खतरे ,जाने बचाव के उपाए

समृद्ध जल सामग्री
पान के पत्तों में कम वसा और कैलोरी की मात्रा के साथ उच्च नमी की मात्रा होती है जिससे यह पानी का एक बड़ा स्रोत बन जाता है। गर्मी के मौसम में पान से बने उत्पादों का सेवन कर गर्मी को हराने का अच्छा विकल्प हो सकता है।

विटामिन सी का स्रोत
पान के पत्ते विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन और कैरोटीन जैसे विटामिन से भरपूर होते हैं। वे कैल्शियम का भी एक बड़ा स्रोत हैं।

पान के पत्तों के रस का सेवन आंतरिक दर्द को कम करने में भी मदद करता है। सिर दर्द होने पर पान के इस्तेमाल से लाभ मिलता है। कान के चारों तरफ पान के पत्तों को बांधने से सिर दर्द से आराम मिलता है।

पढ़ें :- सेहत के लिए लाभदायक है केसर का पानी,जानिये कैसे?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...