सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा,कि पहलगाम में जो हुआ वह कायरता है। अब भारत को चुप नहीं बैठना चाहिए। हमें सर्जिकल स्ट्राइक 3.0 (Surgical Strike 3.0)  की जरूरत है और वो भी तुरंत।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

 

वहीं कई अन्य यूजर्स ने सरकार से अपील की कि वह सिर्फ राजनयिक बयानबाज़ी तक सीमित न रहे, बल्कि उन तत्वों को निशाना बनाए जो बार-बार निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं।

 

सत्ता के गलियारों में भी हलचल तेज़

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से किसी तरह की सैन्य प्रतिक्रिया की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां हर संभव विकल्प पर विचार कर रही हैं।पहले भी 2016 और 2019 में हुए उरी और पुलवामा हमलों के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) और एयर स्ट्राइक (Air Strike) के माध्यम से जवाब दिया था।

 

 

 

 

भारत एक बार फिर उस चौराहे पर खड़ा है जहां उसे अपने नागरिकों की सुरक्षा और आतंकी तत्वों के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए निर्णय लेना है। नेटिज़न्स की भावनाएं स्पष्ट हैं । अब सिर्फ़ शब्दों से नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई से जवाब दिया जाना चाहिए। क्या यह सर्जिकल स्ट्राइक 3.0 (Surgical Strike 3.0)  की भूमिका है? आने वाले कुछ दिन देश की रणनीतिक दिशा तय कर सकते हैं।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या