1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहलगाम आतंकी हमला कायरतापूर्ण, सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में :पंकज चौधरी

पहलगाम आतंकी हमला कायरतापूर्ण, सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में :पंकज चौधरी

पहलगाम आतंकी हमला कायरतापूर्ण, सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में :पंकज चौधरी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस घटना को कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय करार देते हुए कहा कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर जो आतंकवादी हमला हुआ है, वह बेहद कायरतापूर्ण घटना है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि यह देश की एकता और शांति को चुनौती देने का प्रयास है।”

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह स्वयं जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं और हालात की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी विदेश यात्रा बीच में छोड़ दी है और वापस लौट आए हैं, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है।पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और हमले में शामिल आतंकियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।केन्द्रीय

मंत्री ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...