1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan-Airstrike In Afghanistan : पाक ने फिर किया अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, बच्चों और महिलाओं को बनाया निशाना; 13 लोगों की हुई मौत

Pakistan-Airstrike In Afghanistan : पाक ने फिर किया अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, बच्चों और महिलाओं को बनाया निशाना; 13 लोगों की हुई मौत

फगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एस समय एक बार फिर गहरा गया जब बीती रात पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan-Airstrike In Afghanistan :  अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एस समय एक बार फिर गहरा गया जब बीती रात पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया। दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहे तनाव के बाद यह नया हमला पाकिस्तान की ओर से किया गया है। इन हमलों में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं, जो पाकिस्तान का घिनौना चेहरा बेनकाब करने वाला है। पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में स्थित आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाकर भारी बमबारी की है।

पढ़ें :- तालिबान ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा-नींद कर देंगे हराम , कायर दुश्मन के अब हर वार का होगा पूरा हिसाब

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखकर जानकारी दी है कि पाकिस्तानी सेना ने कल रात एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और कुनार, खोस्त तथा और पक्तिका प्रांतों में आम नागरिकों के घरों पर बमबारी की।हमलों में मारे गए लोगों में 11 बच्चे, 1 महिला और 1 बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। पाकिस्तान ने अभी तक इन हमलों की बात नहीं मानी है।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस हमले के बाद की कुछ दर्दनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पीड़ित बच्चों की स्थिति देखी जा सकती है।

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई (Former President Hamid Karzai) ने पाकिस्तान के हमलों की कड़ी निंदा की है। पूर्व राष्ट्रपति ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और एकजुटता व्यक्त करते हुए एक बार फिर कहा है कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में अपनी गलत नीतियों और शत्रुतापूर्ण कार्यों के नतीजों का सामना कर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...