1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : बलूचिस्तान प्रांत में खाई में गिरी बस, 17 तीर्थयात्रियों की मौत

Pakistan : बलूचिस्तान प्रांत में खाई में गिरी बस, 17 तीर्थयात्रियों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बस के खड्ड में गिरने से 17 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।  38 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों को एक तीर्थ स्थल पर ले जा रहा बस तेज रफ्तार में थी और पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के हब शहर में सड़क के किनारे गहरी खाई में गिर गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बस के खड्ड में गिरने से 17 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।  38 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों को एक तीर्थ स्थल पर ले जा रहा बस तेज रफ्तार में थी और पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के हब शहर में सड़क के किनारे गहरी खाई में गिर गई। तीर्थयात्री बलूचिस्तान के खुजदार जिले में सुदूर मुस्लिम सूफी दरगाह शाह नूरानी जा रहे थे, तभी बुधवार को हब शहर में उनकी बस खाई में गिर गई। जिस जगह पर हादसा हुआ, वह कराची से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

पढ़ें :- Pakistan: पाक की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसका समर्थन करने को तैयार : आईएमएफ

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में जा गिरी। सभी यात्री सिंध प्रांत के थट्टा शहर के रहने वाले थे। नकवी ने कहा, ”वाहन बुधवार को दोपहर करीब दो बजे थट्टा से निकला और बुधवार रात करीब आठ बजे दुर्घटना का शिकार हो गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...