1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Elections : पाकिस्तान में PTI पार्टी के कैंडिडेट की हत्या , प्रचार के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

Pakistan Elections : पाकिस्तान में PTI पार्टी के कैंडिडेट की हत्या , प्रचार के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

पड़ोसी देश पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव  से पहले देश भर में बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बीच बुधवार शाम पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक प्रत्याशी की हत्या कर दी गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan Elections : पड़ोसी देश पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव  से पहले देश भर में बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बीच बुधवार शाम पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक प्रत्याशी की हत्या कर दी गई। ये घटना खैबर पख्तूख्वा के बाजौर जिले के सिद्दीका बाद इलाके की है। मारे गए कैंडिडेट का नाम रेहान जेब खान है। यह घटना बलूचिस्तान के सिबी में पीटीआई की एक रैली में बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो जाने और छह के घायल होने के एक दिन बाद हुई है।

पढ़ें :- Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई के नेतृत्व वाली तकनीकी कंपनियों में आई गिरावट ,  मार्केट में हाहाकार

दूसरी ओर, पीटीआई ने रेहान को नेशनल असेंबली सीट के लिए अपना उम्मीदवार बताते हुए हत्या की निंदा की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...