Pakistan Hockey Team : पाकिस्तान भले ही खुद की पीठ थपथपाए, लेकिन पूरी दुनिया को उसकी असली हैसियत पता है। वह हमेशा से दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाता रहा है और उन पैसों को विकास की जगह पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और हथियार खरीदने में लगाता है। पाकिस्तान सरकार की इन हरकतों के चलते उसके नागरिकों और खिलाड़ियों को दूसरे देशों में जलील होना पड़ता है। ताजा उदाहरण FIH Pro League खेलने ऑस्ट्रेलिया गयी पाकिस्तानी हॉकी टीम का है, जिन्हें होटल का बिल न चुका पाने के कारण सड़कों पर भटकना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, FIH Pro League के दूसरे चरण के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में पाकिस्तान की राष्ट्रीय हॉकी टीम को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब होटल ने बकाया बिल न चुकाने पर बुकिंग ही कैंसिल कर दी गयी।। जिसको वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को घंटों तक सड़क पर भटकना पड़ा। टीम हॉबार्ट में मुकाबले खेलने पहुंची है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम और अधिकारियों की फॉर स्टार होटल में बुकिंग बताई गई थी। उनसे कहा गया था कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन और पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने अग्रिम भुगतान कर दिया है।
हालांकि, होटल पहुंचने पर खिलाड़ियों से होटल प्रबंधन ने कहा कि कोई बुकिंग नहीं है क्योंकि कोई भुगतान नहीं हुआ। जिसके बाद हेड कोच ताहिर जमां ने पाकिस्तान में अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन समय अंतर और कथित फंड की कमी के कारण घंटों तक कोई हल नहीं निकला। वहीं, लंबी यात्रा के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पास न तो आराम करने की जगह थी और न ही खाने-पीने की व्यवस्था थी।
काफी मशक्कत के बाद होटल ने आखिरकार उन्हें सीमित कमरे दिए। जिसकी वजह से दो-तीन खिलाड़ियों को एक ही कमरे में ठहरना पड़ा। अगले ही दिन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से हार झेलनी पड़ी। बता दें कि पाकिस्तान हॉकी को अपना राष्ट्रीय खेल मानता है, लेकिन टीम अंदुरूनी कलह और आर्थिक मोर्चे पर जूझ रही है। टीम इस दौरे पर नियमित मैनेजर के बिना गई है। पूर्व ओलंपियन अंजुम सईद को एक विवाद के बाद हटा दिया गया था।