HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Panchamrit: पंचामृत के सेवन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,सेहत रहेगी चकाचक

Panchamrit: पंचामृत के सेवन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,सेहत रहेगी चकाचक

हिंदू धर्म में पूजा पाठ करना जीवनशैली अंग है। भगवान की पूजा,कथा,अनुष्ठान आदि में पंचामृत का प्रयोग किया जाता है।  प्रसाद के रूप में भक्तों को भी वितरित किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Panchamrit : हिंदू धर्म में पूजा पाठ करना जीवनशैली अंग है। भगवान की पूजा,कथा,अनुष्ठान आदि में पंचामृत का प्रयोग किया जाता है।  प्रसाद के रूप में भक्तों को भी वितरित किया जाता है। पंचामृत एक पवित्र पेय पदार्थ है।मान्यता है कि पंचामृत के पान करने से आपको कई रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बन जाता है।पंचामृत इनका धार्मिक रूप से तो महत्व है ही लेकिन स्वास्थ्य के लिये भी यह बहुत ही लाभदायक माना जाता है। पवित्र पंचामृत को पांच तरह की विशेष चीज़ों को मिलाकर  निर्माण किया जाता है और वह हैं – दूध, दही, मधु, शक्कर और घी।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

पवित्र धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसका सेवन करने से व्यक्ति को जीवन में सुख- शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान को भोग लगाए हुए पंचामृत का सेवन करने से मनुष्य को जन्म- मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार रोज पंचामृत का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।

यदि पंचामृत में तुलसी की पत्तियां और डाल ली जायें और रोजाना इसका सेवन किया जाये तो मान्यता है कि कोई भी बीमारी आपके पास नहीं फटकेगी साथ ही त्वचा संबंधी रोगों से भी आप बचे रहेंगें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...