1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Paper Leak Case Busted : यूपी डीजीपी, बोले-अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती मामले के मास्टरमाइंड को दबोचा

Paper Leak Case Busted : यूपी डीजीपी, बोले-अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती मामले के मास्टरमाइंड को दबोचा

यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) व आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा (RO-ARO Recruitment Exam) में पेपर लीक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। इसकी जानकारी यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार (UP DGP Prashant Kumar) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) व आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा (RO-ARO Recruitment Exam) में पेपर लीक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। इसकी जानकारी यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार (UP DGP Prashant Kumar) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में अब तक 396 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- BCCI ने ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया में किया बड़ा बदलाव, ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में एंट्री, बने उपकप्तान, र‍ियान पराग आउट

उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती (Police Recruitment) में पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरी, रोहित पांडेय व अभिषेक गुप्ता की मदद से पेपर लीक किया गया था। मामले के मास्टर माइंड सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गाजियाबाद से तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। चौथे आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो पटना में डॉक्टर है। इस गैंग ने सीधे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कॉन्टेक्ट किया, जिसके थ्रू पेपर छपकर आने थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...