1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Parenting Tips: सुबह उठते ही रील देखने लगता है आपका बच्चा ? लत छुड़ाने के लिए जानें आसान टिप्स

Parenting Tips: सुबह उठते ही रील देखने लगता है आपका बच्चा ? लत छुड़ाने के लिए जानें आसान टिप्स

Parenting Tips: Does your child start watching Reels the moment they wake up? Learn simple tips to break the habit आज के डिजिटल युग में हर हाथ में स्मार्ट फोन है। दिनभर स्मार्ट फोन से काम काज में बीत जाते है।घर के छोटे बच्चे जब बड़ों के हाथ में स्मार्ट फोन देखते है तो उसे लेने की जिद करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

Parenting Tips :  आज के डिजिटल युग में हर हाथ में स्मार्ट फोन है। दिनभर स्मार्ट फोन से काम काज में बीत जाते है।घर के छोटे बच्चे जब बड़ों के हाथ में स्मार्ट फोन देखते है तो उसे लेने की जिद करते है। जो बच्चे अभी चलना भी शुरू नहीं किए हैं वो भी स्मार्टफोन देखन की जिद करते हैं। छोटे छोटे बच्चों में स्क्रीन देखने की आदत एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
माता-पिता अक्सर इस बात से परेशान रहते हैं कि वे अपने बच्चों को मोबाइल की लत से कैसे बचाएं। फोन छीनने से बच्चे चिड़चिड़े हो सकते हैं और जिद कर सकते हैं।

क्रिएटिव एक्टिविटीज
आप बचचों को प्यार और समझदारी से ऑप्शन दे दें। बच्चों के रूटीन को बदलने से और उनके साथ कुछ क्रिएटिव एक्टिविटीज करने से आप उनका स्क्रीन टाइम कम कर सकते हैं।

मोबाइल-फ्री जोन
बच्चों के लिए एक अनुशासन भरा माहौल तैयार करना सबसे पहला कदम होता है। आप अपने घर में कुछ खास जगह या समय को मोबाइल-फ्री जोन ही पूरी तरह से बना दें। जैसे, परिवार के साथ खाना खाते समय डाइनिंग टेबल पर फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित रखें। इसी तरह, बेडरूम को भी मोबाइल-फ्री रखें और रात को सोते समय बच्चों के कमरे में फोन को बिल्कुल न ले जाने दें।

तीन से पांच साल तक के बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम दिन में ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा तय करें। अगर आप उन्हें फोन देते भी हैं, तो पैरेंटल कंट्रोल जैसे एप्स का उपयोग करें ताकि बच्चा केवल सेफ और नॉलेज वाला कंटेंट ही देखे।

पढ़ें :- आप भी चेहरे पर नैचुरल ग्लो पाने की चाह रखते हैं, तो घर पर बनाएं यह हर्बल सोप

फोन में ‘Greyscale’ सेटिंग ऑन करें

बच्चे फोन या रील्स के आदी नहीं होते, बल्कि वे उसके चमकीले और आकर्षक रंगों (Visual Candy) की तरफ खिंचे चले आते हैं।

अपने फोन की Settings -> Accessibility -> Color Filters में जाकर Greyscale को ऑन कर दें।

इससे स्क्रीन पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट हो जाएगी।

बेरंग स्क्रीन देखकर बच्चा खुद ही कुछ मिनटों में फोन बोरिंग समझकर रख देगा।

पढ़ें :- ये अरबपति अपनी गर्लफ्रेंड के पीरियड ब्लड को रखता है -80 डिग्री फ्रीजर में , वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...