1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Parliament Monsoon Session : विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Parliament Monsoon Session : विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 14वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित हुई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 14वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित हुई। वहीं दोपहर 12 बजे फिर कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान मणिपुर माल और सेवा कर (संसोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई। वहीं विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session)  के 14वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उपसभापति ने सभी को समझाने का प्रयास किया, इसके बाद सदन की कार्यावाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...