1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यात्रियों ने टीटी को पीटा, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में महिला कोच से पुरूष यात्रियों को उतरने के लिए बोलने पर बढ़ा विवाद

यात्रियों ने टीटी को पीटा, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में महिला कोच से पुरूष यात्रियों को उतरने के लिए बोलने पर बढ़ा विवाद

कानपुर सेंट्रल स्टेशन (Kanpur Central Station) पर मारपीट का सोशल पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां यात्रियों ने मिलकर एक टीटी की पिटाई कर दी। टीटी ने पुरूष यात्रियों को महिला कोच से उतरकर जनरल कोच में जाने के लिए कहा था, जिस पर यात्रियों ने टीटी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला शनिवार दोपहर का है

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन (Kanpur Central Station) पर मारपीट का सोशल पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां यात्रियों ने मिलकर एक टीटी की पिटाई कर दी। टीटी ने पुरूष यात्रियों को महिला कोच से उतरकर जनरल कोच में जाने के लिए कहा था, जिस पर यात्रियों ने टीटी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला शनिवार दोपहर का है

पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला

अक्सर हम ट्रेन में होने वाले अपराध सुनते रहते हैं। कभी किसी का सामान चोरी होना तो कभी शराब तस्करी, लेकिन अब कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन (Kanpur Central Station)  से एक अजब-गजब खबर सामने आई है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों ने टिकट चेकिंग कर रहे टीटी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) से मारपीट कर दी। पूरा मामला मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन (Muzaffarpur Express Train) से जुड़ा है, जहां तीन टीटी ट्रेन में सामान्य चेकिंग कर रहे थे। टीटी अनिकेत (TT Aniket) ने जब महिला कोच में बैठे पुरुष यात्रियों से कोच खाली करने को कहा, तभी कुछ यात्रियों ने विरोध करते हुए उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों टीटी ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन हमलावर मौके से भाग निकले। हालांकि एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

रेलवे के अधिकारियों ने साधी चुप्पी, जीआरपी कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। रेलवे प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारियों का रवैया इस मामले में अभी तक बचाव ही नजर आ रहा है।

रिपोर्ट : सतीश सिंह

पढ़ें :- फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है, UP में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का है एक बड़ा कारण: केशव मौर्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...