1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Pawan Singh: भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से निकाला; NDA उम्मीदवार के खिलाफ लड़ रहे निर्दलीय चुनाव

Pawan Singh: भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से निकाला; NDA उम्मीदवार के खिलाफ लड़ रहे निर्दलीय चुनाव

BJP expelled Pawan Singh: भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है, पार्टी उनके काटकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने से नाराज थी। भाजपा की ओर से पवन सिंह को नामांकन वापस लेने के लिए भी कहा गया था। हालांकि, उन्होंने नामांकन वापस लेने से साफ इंकार कर दिया था। 

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP expelled Pawan Singh: भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri superstar Pawan Singh) को पार्टी से निकाल दिया है, पार्टी उनके काटकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने से नाराज थी। भाजपा की ओर से पवन सिंह को नामांकन वापस लेने के लिए भी कहा गया था। हालांकि, उन्होंने नामांकन वापस लेने से साफ इंकार कर दिया था।

पढ़ें :- बंगाली फिल्म ‘टेक केयर भालोबासा’ जल्द होगी रिलीज, अभिनेता सुशोभन सोनू राय बड़े पर्दे पर करने जा रहे हैं डेब्यू

दरअसल, बिहार में एनडीए गठबंधन (NDA Alliance) ने उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को काराकाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन इस सीट से भाजपा नेता पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था, जिसको लेकर बिहार भाजपा के नेता उनसे नाराज थे। पार्टी के नेताओं ने उन्हें चेतावनी देते हुए नामांकन वापस लेने के लिए भी कहा था। लेकिन पवन सिंह ने साफ तौर पीछे हटने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर पवन सिंह को पार्टी विरोधी कार्य और पार्टी की छवि खराब करने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Image

गौरतलब है कि भाजपा ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन पवन सिंह टिकट वापस लौटा दिया था। इसके बाद उन्होंने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। काराकाट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं।

पढ़ें :- पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बिगड़ा बैलेंस, बोलीं- 'मुद्दा गिरने का नहीं है...'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...