दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार और सराहना के दम पर पेद्दि ने हर वर्ग के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। राम चरण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, उनका अनोखा स्पोर्टिंग ट्रांसफॉर्मेशन, फिल्म की दिलचस्प कहानी, हाई-एनर्जी एक्शन और खूब पसंद किया जा रहा संगीत दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों और कई सेलिब्रिटीज़ की भी प्रशंसा हासिल कर रहा है।
मुंबई। ऐतिहासिक पहले वीकेंड के बाद राम चरण की पेद्दि वीकडेज़ में भी अपनी शानदार रफ्तार बनाए हुए है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को सोमवार के मुकाबले करीब 14–15% की उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की है। इसी मजबूत प्रदर्शन के साथ फिल्म वीकेंड तक बड़े बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की ओर तेजी से बढ़ रही है।
राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर पेद्दि का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐतिहासिक ओपनिंग और ब्लॉकबस्टर पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और दुनियाभर के सिनेमाघरों में वीकडेज़ के दौरान भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
शुरुआती अनुमानों के अनुसार, पेद्दि के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को सोमवार के मुकाबले लगभग 14–15% की बढ़त दर्ज की है। फिल्म ने सोमवार को करीब ₹2.10 करोड़ नेट और मंगलवार को लगभग ₹2.45 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन अब ₹30 करोड़ नेट के करीब पहुंच गया है और गुरुवार तक इसके ₹40 करोड़ नेट का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। वहीं, मेकर्स ने साझा किया है कि पेद्दि दुनियाभर में ₹332.1 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार कर चुकी है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा लगातार बनाए हुए है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Box Office पर 'Welcome To The Jungle' का धमाल, 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये पार
दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार और सराहना के दम पर पेद्दि ने हर वर्ग के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। राम चरण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, उनका अनोखा स्पोर्टिंग ट्रांसफॉर्मेशन, फिल्म की दिलचस्प कहानी, हाई-एनर्जी एक्शन और खूब पसंद किया जा रहा संगीत दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों और कई सेलिब्रिटीज़ की भी प्रशंसा हासिल कर रहा है। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में लगातार बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित कर रही है और अपनी शानदार रफ्तार बनाए हुए है, जिससे आने वाले दिनों में इसकी बॉक्स ऑफिस यात्रा और भी खास बनने की उम्मीद है।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘पेद्दि’ में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म के स्केल और इसके इम्पैक्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण ‘वृद्धि सिनेमाज’ के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जिसमें ‘मैत्री मूवी मेकर्स’, ‘सुकुमार राइटिंग्स’ और ‘IVY एंटरटेनमेंट’ ने सहयोग किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर ईशान सक्सेना हैं।
साल 2020 में शुरू हुई ‘IVY एंटरटेनमेंट’ ने भारत में फिल्म राइट्स खरीदने और एक बेहतरीन प्रोडक्शन हाउस के रूप में बहुत कम समय में अपनी एक मजबूत पहचान बना ली है। यह कंपनी लगातार प्रीमियम आईपी (IP) और फिल्म राइट्स की एक बड़ी लिस्ट तैयार कर रही है, साथ ही क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउसेस को बढ़ावा दे रही है ताकि वे ऐसी शानदार फिल्में बना सकें जो दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छू लें।
यह फिल्म एक बेहद मजबूत और कड़क टेक्निकल टीम से भी लैस है, जिसमें ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान का शानदार संगीत, आर. रत्नावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी. वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन शामिल है, जो इस फिल्म को विजुअली और टेक्निकली बहुत ग्रैंड बनाते हैं।’धुरंधर’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ की छप्परफाड़ कामयाबी के बाद, अब ‘जियो स्टूडियोज’ नॉर्थ इंडिया में ‘पेद्दि’ को रिलीज करने की जिम्मेदारी संभाल रहा है। यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।