1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आदमखोर शेर का पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में आतंक, डर और दहशत में जी रहे हैं लोग

आदमखोर शेर का पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में आतंक, डर और दहशत में जी रहे हैं लोग

पीलीभीत ​​(Pilibhit) के ट्रांस शारदा क्षेत्र (Trans Sharda Area) में आदमखोर शेर का आतंक जारी है। दहशत डर और भय का माहौल पूरे क्षेत्र में बना हुआ है। लोग अकेले खेत तक जाने में डरने लगे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम (Forest Department Team) मूक दर्शक बनी हुई है, जिसके कारण आदमखोर शेर का आतंक जारी है।

By santosh singh 
Updated Date

संपूर्णानगर। पीलीभीत ​​(Pilibhit) के ट्रांस शारदा क्षेत्र (Trans Sharda Area) में आदमखोर शेर का आतंक जारी है। दहशत डर और भय का माहौल पूरे क्षेत्र में बना हुआ है। लोग अकेले खेत तक जाने में डरने लगे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम (Forest Department Team) मूक दर्शक बनी हुई है, जिसके कारण आदमखोर शेर का आतंक जारी है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

दरअसल, रामनगर-संपूर्णानगर चौराहे के पास राम किशोर पत्नी रेशम देवी समेत अन्य परिजनों के साथ रहते थे। बीते दिन रात 9 बजे रेशम देवी घर से बाहर लगे नल पर पानी पीने पहुँची थी, तभी शेर रेशम देवी पर हमला करते हुए उन्हें दबोच लिया और जंगल में खींच ले गया। इस दौरान परिजनों समेत अन्य लोग शोर मचाते हुए बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक शेर महिला को अपना शिकार बना चूका था।

महिला का शव रखकर किया प्रदर्शन

रामनगर-संपूर्णानगर चौराहे के पास परिजनों ने महिला का शव रखकर बीते देर रात तक प्रदर्शन करते हुए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात विरोध प्रदर्शन खत्म किया।

6 महीने में दूसरी वारदात

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

ट्रांस शारदा क्षेत्र में पिछले महीने के अंदर ये दूसरी बड़ी वारदात हुई है। बीते कुछ महीने पहले एक युवक को शेर ने खेत में दबोचकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, इस वारदात के बाद वन विभाग ने थोड़ी सक्रियता दिखाई थी लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, जिसके कारण फिर ये बड़ी वारदात हुई।

ट्रांस शारदा क्षेत्र में बढ़ रही है शेर और तेंदुये की संख्या

ट्रांस शारदा क्षेत्र में लगातार शेर और तेंदुये की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन खेतों और सड़कों पर तेंदुए और शेर दिखाई दे रहे हैं। इसके कारण किसान अब अपने खेत में अकेले जाने में डरने लगे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...