1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के लोग सकुशल लौटे देश तो हुए भावुक, जितिन प्रसाद बोले-सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों का साथ देने के लिए कटिबद्ध

किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के लोग सकुशल लौटे देश तो हुए भावुक, जितिन प्रसाद बोले-सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों का साथ देने के लिए कटिबद्ध

किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के लोग सकुशल वतन वापसी लौट आए हैं। उनके परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से उनके वापसी के लिए मदद मांगी थी। केंद्रीय मंत्री के प्रयास के बाद वहां फंसे लोग सकुशल लौटे तो वो भावुक हो गए। अब केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि, यह घटना न केवल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा हमारे भारतीय भाई-बहनों की सुरक्षा की प्राथमिकता को दर्शाती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के लोग सकुशल वतन वापसी लौट आए हैं। उनके परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से उनके वापसी के लिए मदद मांगी थी। केंद्रीय मंत्री के प्रयास के बाद वहां फंसे लोग सकुशल लौटे तो वो भावुक हो गए। अब केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि, यह घटना न केवल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा हमारे भारतीय भाई-बहनों की सुरक्षा की प्राथमिकता को दर्शाती है।

पढ़ें :- इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें मध्यप्रदेश सरकार और पूरी व्यवस्था को किया कलंकित, ये है अक्षम्य पाप : उमा भारती

किर्गिस्तान से लौटने वाले लोगों की तस्वीर को शेयर करते हुए जितिन प्रसाद ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार! किर्गिस्तान में फंसे हमारे प्यारे पीलीभीत वासी सफलतापूर्वक पीलीभीत लौट आए हैं।

यह घटना न केवल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा हमारे भारतीय भाई-बहनों की सुरक्षा की प्राथमिकता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि हमारी सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों का साथ देने के लिए कटिबद्ध है।

मैं पीलीभीत के सभी निवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री जी और विदेश मंत्रालय का हृदय से धन्यवाद करता हूं। आपकी मेहनत और समर्पण के कारण ही हमारे भाई-बहन सुरक्षित वापस लौट सके हैं।

 

पढ़ें :- 8th Pay Commission साल 2026 से लागू होगा या नहीं? 2025 में क्या तय हुआ, DA-DR से एरियर तक समझें सबकुछ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...