1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ से लेकर मऊ तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश के लिए रहें तैयार; यूपी के 34 जिलों में अलर्ट जारी

लखनऊ से लेकर मऊ तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश के लिए रहें तैयार; यूपी के 34 जिलों में अलर्ट जारी

Rain alert in 34 districts of UP: भीषण गर्मी के बाद देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन असम समेत कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी में शनिवार और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के करीब 34 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple का पहला फ़ोल्डबल फ़ोन iPhone Duo लॉन्च, चेक करें- कीमत और फीचर्स

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार 6 जुलाई को बादल गरजने के साथ ही बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश से बहुत तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने वाला है। प्रदेश के जिन जिलों में ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है उनमें देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल है।

यूपी के प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, एटा, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर,  अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर और पास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने के पूर्वानुमान है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन और पास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...