1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत

PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत

दोनों नेताओं ने रूस और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख संयुक्त परियोजनाओं के निरंतर कार्यान्वयन के महत्व पर ध्यान दिया। साथ ही शंघाई सहयोग संगठन और जी20 में सहयोग को लेकर भी मोदी और पुतिन के बीच बात हुई। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। रूसी राष्ट्रपति ने विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में मौजूदा हालात पर अपने आकलन से अवगत कराया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के बीच आज फोन पर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने वैनगर के विद्रोह और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने बयान जारी कर बताया कि पीएम मोदी और प्रेसिडेंट पुतिन ने इसके अलावा द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

दोनों नेताओं ने रूस और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख संयुक्त परियोजनाओं के निरंतर कार्यान्वयन के महत्व पर ध्यान दिया। साथ ही शंघाई सहयोग संगठन और जी20 में सहयोग को लेकर भी मोदी और पुतिन के बीच बात हुई। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। रूसी राष्ट्रपति ने विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में मौजूदा हालात पर अपने आकलन से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि, संघर्ष को हल करने के लिए राजनीतिक और राजनयिक कदम उठाने से कीव के पूरी तरह इनकार कर दिया है। क्रेमलिन ने कहा है कि, पीएम मोदी और पुतिन के बीच बातचीत सारगर्भित और रचनात्मक रही। नेताओं ने रूस और भारत के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अपने पारस्परिक इरादे की पुष्टि की और संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...