1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस की घटना पर PM ने जताया दुख, CM योगी से की बात, कहा-UP सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी है

हाथरस की घटना पर PM ने जताया दुख, CM योगी से की बात, कहा-UP सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया है। इस घटना में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है। इस घटना से हाहाकर मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मौके पर योगी सरकार के मंत्री मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की है।

पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप ने ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की दी धमकी, कहा-'होर्मुज को तुरंत खोलो...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है... पश्चिम एशिया तनाव के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान

वहीं, इस घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

इसके साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर कहा कि, उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...