1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Modi Pilibhit Rally : आज पीएम मोदी की महारैली में वरुण गांधी नहीं होंगे शामिल, सामने आयी बड़ी वजह

PM Modi Pilibhit Rally : आज पीएम मोदी की महारैली में वरुण गांधी नहीं होंगे शामिल, सामने आयी बड़ी वजह

PM Modi Pilibhit Rally : लोकसभा के चुनावी अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज मंगलवार को यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) पहुंचेंगे, यहां पर वह भाजपा के प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। लेकिन इस रैली में पीलीभीत के वर्तमान सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) शामिल नहीं होंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi Pilibhit Rally : लोकसभा के चुनावी अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज मंगलवार को यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) पहुंचेंगे, यहां पर वह भाजपा के प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। लेकिन इस रैली में पीलीभीत के वर्तमान सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) शामिल नहीं होंगे।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने 31 मई तक नई दिल्ली-तेल अवीव की उड़ानें निलंबित, इजराइल जाने वाले यात्रियों पर असर

जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज में पीएम मोदी की जनसभा (PM Modi’s Public Meeting) सुबह 11 बजे होगी। जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और पीएम के आगमन को देखते हुए पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी शहर में करीब 65 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वह 3 किलोमीटर का सफर कार से तय करेंगे।

वहीं, रैली से एक घंटे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। वह ली से पहले प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन को संबोधित करने वाले हैं। रैली से पहले भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि जनता काफी उत्साहित है। प्रधानमंत्री पहली बार पीलीभीत आ रहे हैं। लिहाजा बड़ी संख्या में लोग आज इस रैली में शामिल होंगे।

दूसरी तरफ, पीएम की रैली में पीलीभीत के वर्तमान सांसद वरुण गांधी शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से वे इस रैली में मौजूद नहीं रहेंगे. बता दें कि इस बार भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटते योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- पडिक्कल इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें टीम इंडिया से दूर रखना मुश्किल हो जाएगा, इस भारतीय खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...