PM Modi spoke to Tarique Rahman : बांग्लादेश संसदीय चुनाव में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी ने बड़ी जीत दर्ज की। जिसके बाद रहमान का प्रधानमंत्री बनने लगभग तय है। इस बीच, भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते सुधरने के आसार नजर आने लगे हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी और तारिक रहमान के बीच बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी साझा की है।
PM Modi spoke to Tarique Rahman : बांग्लादेश संसदीय चुनाव में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी ने बड़ी जीत दर्ज की। जिसके बाद रहमान का प्रधानमंत्री बनने लगभग तय है। इस बीच, भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते सुधरने के आसार नजर आने लगे हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी और तारिक रहमान के बीच बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी साझा की है।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान के बीच टेलीफोनिक बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मिस्टर तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया।” उन्होंने आगे कहा, “दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।”
Delighted to speak with Mr. Tarique Rahman. I congratulated him on the remarkable victory in the Bangladesh elections.
I conveyed my best wishes and support in his endeavour to fulfil the aspirations of the people of Bangladesh.
As two close neighbours with deep-rooted…
पढ़ें :- बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात की हार से भारत भी खुश! जानें- तारिक रहमान की जीत कितनी अहम
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
इससे पहले पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मज़बूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतज़ार कर रहा हूं।”
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
पढ़ें :- बांग्लादेश में तारिक रहमान की जीत पर PM मोदी बोले- आपके साथ काम करने का इंतज़ार कर रहा हूं
India will continue to stand in support of a democratic,…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026