1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात, कंधे पर हाथ रखकर बातचीत करते आए नजर

PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात, कंधे पर हाथ रखकर बातचीत करते आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूरोप में हैं। बीते दिनों वो दिवसीय पोलैंड यात्रा पर राजधानी वारसॉ में थे। इसके बाद वो ट्रेन से युद्धगस्त यूक्रेन पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रख उनसे गंभीर चिंतन किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूरोप में हैं। बीते दिनों वो दिवसीय पोलैंड यात्रा पर राजधानी वारसॉ में थे। इसके बाद वो ट्रेन से युद्धगस्त यूक्रेन पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रख उनसे गंभीर चिंतन किया।

पढ़ें :- क्या अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने डोनॉल्ड ट्रंप को दिखाया ठेंगा, जंग से बनाई दूरी, युद्ध ने बदला दुनिया का समीकरण

इन सबके बीच यूक्रेन के कीव में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, कीव में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बापू के आदर्श सार्वभौमिक हैं और लाखों लोगों को उम्मीद देते हैं। हम सभी उनके द्वारा मानवता को दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें।

पढ़ें :- उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय- मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कहा- नहीं देंगे भाजपा के बयानों का जवाब

बता दें कि, पीएम मोदी ने जून में इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जेलेंस्की से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा था कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में वह सब कुछ करेगा जो वह कर सकता है। उन्होंने कहा था कि बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही शांति लाई जा सकती है। बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को कीव आने का निमंत्रण दिया था।

पढ़ें :- William Walsh IndiGo New CEO :  विलियम वॉल्श को मिली IndiGo के नए CEO की जिम्मेदारी , माना जा रहा है गेम-चेंजर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...