1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर बड़ा हमला, संसदीय दल की बैठक में बोले-‘ईस्ट इंडिया और मुजाहिद्दीन में भी इंडिया’

पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर बड़ा हमला, संसदीय दल की बैठक में बोले-‘ईस्ट इंडिया और मुजाहिद्दीन में भी इंडिया’

ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल देश का नाम इस्तेमाल करके ही लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'विपक्षी पार्टियों ने इंडिया नाम, लोगों को गुमराह करने के लिए रखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा के संसदीय दल की बैठक (BJP parliamentary party meeting) में शामिल हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, ऐसा दिशाहीन विपक्ष आज तक नहीं देखा। केवल इंडिया नाम रख लेने से कुछ नहीं होता। ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिदीन के नाम में भी इंडिया था। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को हताश और निराश भी बताया और कहा कि लंबे समय तक इन्होंने विपक्षी में रहने का मन बना लिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल देश का नाम इस्तेमाल करके ही लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विपक्षी पार्टियों ने इंडिया नाम, लोगों को गुमराह करने के लिए रखा है। विपक्ष, सत्ता में नहीं आना चाहता। लोगों को गुमराह करने के लिए ही इंडिया नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया है….विपक्ष दिशाहीन है। ऐसा लग रहा है कि विपक्ष ने मन बना लिया है कि उन्हें लंबे समय तक विपक्ष में ही रहना है।’

भारत की छवि काफी बेहतर हुई
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भारत की छवि काफी बेहतर हुई है और हम इस दिशा में काम करने के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री ने अमृत काल के खत्म होने तक यानी 2047 में तक हम देश को विकसित देश बनाएंगे। देशवासियों को हमसे बड़ी उम्मीदें हैं और विपक्ष ये बात जानता है कि वह सत्ता में नहीं आने वाला।

पीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष और टूटेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि लोगों के समर्थन से 2024 के चुनाव में भी भाजपा सत्ता में आएगी। अगले कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सदन में विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने संसदीय दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ही पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखे हमले किए।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...