1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल हिंसा के बाद हर तरफ पुलिस का पहरा, इंटरनेट बंद होने से कारोबार प्रभावित

संभल हिंसा के बाद हर तरफ पुलिस का पहरा, इंटरनेट बंद होने से कारोबार प्रभावित

संभल हिंसा के बाद हर तरफ पुलिस का पहरा है। पुलिस आने जाने वालों पर विशेष नजर रख रही है। साथ ही उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

संभल। संभल हिंसा के बाद हर तरफ पुलिस का पहरा है। पुलिस आने जाने वालों पर विशेष नजर रख रही है। साथ ही उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी है। हिंसा के बाद वहां पर कामकाज पूरी तरह से ठप्प सा हो गया है। यही नहीं इंटरनेट बंद होने का असर अब कारोबार पर भी देखने को मिलने लगा है।

पढ़ें :- 'सेमी-फाइनल में भारत नहीं पहुंचेगा...' पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाजी को बताया कमजोर

साथ ही वहां के स्थानीय लोग भी इंटरनेट सेवा बंद होने से परेशान हैं। आनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। रविवार की शाम से संभल तहसील में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। चार दिन से लागातर इंटरनेट बंद होने के कारण कारोबारियों पर इसका खास असर देखने को मिल रहा है।

इसमें पेट्रोल पंपों पर ऑनलाइन भुगतान नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। साथ ही छोटे—मोटे दुकानदार भी ऑनलाइन के जरिए रुपये लेते और देते थे लेकिन अब धीरे धीरे इंटरनेट बंद होने के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि, संभल हिंसा के बाद अब पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई कर रही है। उप्रदवियों की तस्वीरों को पुलिस ने जारी किया है, जिसके जरिए शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्ती शुरू हो गयी है।

 

पढ़ें :- रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी, उनकी मौत पर व्यक्त की संवेदना, बेटे राघव को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...