Sultanpur Police Viral Video : यूपी के जिला सुल्तानपुर में पुलिस आधी रात को दीवार फांदकर अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर घुस गई। इस दौरान पुलिस और संजय यदुवंशी के परिजनों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों पर गायक के परिजनों से गाली-गलौच करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें धम्मौर पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं कि संजय चाहिए तुरंत।
Sultanpur Police Viral Video : यूपी के जिला सुल्तानपुर में पुलिस आधी रात को दीवार फांदकर अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर घुस गई। इस दौरान पुलिस और संजय यदुवंशी के परिजनों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों पर गायक के परिजनों से गाली-गलौच करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें धम्मौर पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं कि संजय चाहिए तुरंत।
जानकारी के अनुसार, अवधी गायक और कॉमेडियन संजय यदुवंशी के उघरपुर घर पर सोमवार रात धम्मौर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को संजय यदुवंशी मौके पर नहीं मिले, लेकिन गायक के पिता सियाराम, भाई शिवा यादव और मां समेत परिवार के लोग मौजूद थे। जिनसे पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। आरोप है कि पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर के भीतर दाखिल हुए। इस दौरान SHO का कहना था कि उन्हें संजय चाहिए, तुरंत। इस पर परिजनों ने कहा कि संजय घर पर नहीं है वो 24 घंटे यहां नहीं रहते। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
उत्तर प्रदेश –
जिला सुल्तानपुर की पुलिस आधी रात को दीवार फांदकर अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर घुस गई। SHO कह रहे थे कि संजय चाहिए तुरंत।
संजय ने फेसबुक पर पुलिस से पूछा है…
> संजय किसलिए चाहिए आपको?
> क्या संजय के खिलाफ कोई गिरफ्तारी का वारेंट है?
> क्या संजय ने कोई हत्या की है?
> क्या संजय ने कोई अपहरण किया है?पढ़ें :- जब सर्वोच्च न्यायालय ने संशोधित प्रपत्र 6 को मंज़ूरी नहीं दी, तो इसे किसने बदला : कांग्रेस सांसद शशि थरूर
— Sachin Gupta (@Sachingupta) October 6, 2026
परिजनों ने पुलिस पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, बिना सर्च वारंट घर में प्रवेश किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दरवाजा बंद होने की वजह से वे दीवार फांदकर अंदर घुसे। संजय यदुवंशी कई मामलों में वांछित हैं। उनके खिलाफ नगर कोतवाली, बंधुआ कला और धम्मौर थाने में मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। प्रदेश के कुछ थानों में उन पर भड़काऊ बयानबाजी और तिरंगे के अपमान को लेकर भी शिकायतें हुई हैं। पुलिस की कार्रवाई पर संजय यदुवंशी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी, उन्होंने सवाल उठाए कि मामला क्या है और वारंट कहां है। धम्मौर थाना प्रभारी विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कानूनी तरीके से छापेमारी की। इस दौरान संजय के परिजनों ने बेवजह पुलिस से उलझने की कोशिश की।
इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की सफाई सामने आयी। पुलिस की ओर से एक बयान जा कर कहा गया है कि सोशल मीडिया पर थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर का एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर में वादी जफरुल हसन ने अपने पुत्र शबीब रजा के साथ मारपीट तथा जानलेवा हमला के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस मामले में अभियुक्त संजय यदुवंशी वांछित चल रहे हैं। विवेचनात्मक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही है, और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई थी। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है, तथा पुलिस पर लगाए जा रहे अन्य आरोप असत्य व निराधार हैं।
सोशल मीडिया पर थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर का एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर में वादी जफरुल हसन ने अपने पुत्र शबीब रजा के साथ मारपीट तथा जानलेवा हमला के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस मामले में अभियुक्त संजय यदुवंशी वांछित चल रहे हैं। विवेचनात्मक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही है, और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई थी। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है, तथा पुलिस पर लगाए जा रहे अन्य आरोप असत्य व निराधार हैं। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइट-
पढ़ें :- बिहार पुलिस छापेमारी से बचने के लिए 50-60 लोग पुनपुन नदी में कूदे, दो की डूबने से मौत, ग्रामीणों पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाने के लगाए आरोप
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) October 6, 2026