1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मतगणना से पहले बंगाल में सियासी बवाल, TMC ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम में संदिग्ध लोगों के घुसने का किया दावा

मतगणना से पहले बंगाल में सियासी बवाल, TMC ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम में संदिग्ध लोगों के घुसने का किया दावा

Bengal EVM Strong Room Controversy : पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले आए एक्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। लेकिन, मतगणना से पहले ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का मुद्दा गरमाया हुआ है। टीएमसी ने गुरुवार रात बिना जानकार ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और उसमें संदिग्ध लोगों के घुसने का गंभीर आरोप लगाया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने दावा है कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा के लोगों के साथ बैलट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बंगाल विधानसभा में टीएमसी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को बनाया नेता प्रतिपक्ष

जानकारी के अनुसार, कोलकाता में टीएमसी के कई नेता गुरुवार रात अपने समर्थकों के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। इस केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम रखी गयी हैं। इस बीच, सीएम ममता बनर्जी भी कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं। जहां पर वह करीब 4 घंटे तक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर रहीं। फिर देर रात बाहर आकर सीएम ममता ने मीडिया से कहा, “अगर ईवीएम लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।” हालांकि, चुनाव आयोग ने बैलट बॉक्स खोलने की कोशिशों के आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी ईवीएम सुरक्षित हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...