HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Pooja Ke Phool : पूजा में इस्तेमाल किए पवित्र फूलों का ऐसे करें इस्तेमाल, न फेंके इधर उधर

Pooja Ke Phool : पूजा में इस्तेमाल किए पवित्र फूलों का ऐसे करें इस्तेमाल, न फेंके इधर उधर

सनातन धर्म में भगवान की विधिवत पूजा की जाती है। भगवान को उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाते है। पूजा करते समय भगवान को फूलों की माला भी पहनाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pooja Ke Phool : सनातन धर्म में भगवान की विधिवत पूजा की जाती है। भगवान को उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाते है। पूजा करते समय भगवान को फूलों की माला भी पहनाते है। पूजा के कुछ समय बाद ये ताजे फूल मुरझा जाते है और सूख जाते है। पूजा के फूलों को लोग पूजा स्थल की साफ सफाई बाद अपवित्र जगह फेंक देते है। ऐस करने से पाप लगता है। भगवान को अर्पित पुष्प बहुत ही पवित्र माने जाते है। इन फूलों को प्रसाद माना जाता है। लोग बहुत आदर के इसे घर और तिजारी में रखते है। भगवान को अर्पित फूलों को इधर उधर फेंकने से बचना चाहिए।  इनका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Surya Grah Horoscope : कुंडली में कमजोर सूर्य को इस तरह करें मजबूत, राजा जैसा सुख मिलेगा

इन फूलों को फेंकने के बजाय आप खुशबूदार लोबान बनाने के लिए यूज कर सकते हैं। इसके लिए फूलों में से फूलों की पत्तियों को अलग कर लें। इसे अच्छे से सुखा लें।
– फूलों को अच्छे से सुखाने के बाद इसमें संतरे के छिलके, कपूर, हवन सामग्री लौंग और दालचीनी मिला लें। इन्हें अच्छे से मिक्सी में पीस लें।
– पीसने के बाद इसमें घी और शहद मिलकार हाथों से मसल कर मोटा दरदरा कर लें। बाद में इसे टिक्कियां के रूप में बना लें। इन्हें पूजा और हवन में जला सकते हैं। इसमें से बहुत सुन्दर खुशबू आएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...