लोकप्रिय हिप-हॉप जोड़ी यंग स्टनर्स के सह-संस्थापक और पाकिस्तानी रैपर तलहा अंजुम ने सगाई कर ली है। उन्होने लंदन स्थित कंटेंट क्रिएटर और मेडिकल एस्थेटिशियन ज़ोइया करीम से अपनी सगाई की है।
नई दिल्ली। लोकप्रिय हिप-हॉप जोड़ी यंग स्टनर्स के सह-संस्थापक और पाकिस्तानी रैपर तलहा अंजुम ने सगाई कर ली है। उन्होने लंदन स्थित कंटेंट क्रिएटर और मेडिकल एस्थेटिशियन ज़ोइया करीम से अपनी सगाई की है। अंजुम ने अपनी बहन जोइया करीम से सगाई की है। कुछ ही दिनों में दोनों शादी भी करने जा रहे है। दोनों ने एक निजी कार्यकर्म में शादी की है। इससे कुछ दिन पहले ही रैपर तिरंगा झंडा विवाद में भी आ चुके है।
तलहा अंजुम ने इंस्टाग्राम पर अफवाहों की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की फोटो शेयर की है। पोस्ट में उन्होने अपने पार्टनर के लिए भावपूर्ण शब्द भी लिखे है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि तुम्हारे साथ एक खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत हो रही है, जिसके बाद विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों और फॉलोअर्स से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। बता दे कि ज़ोइया करीम तलहा अंजुम की कजिन है। सगाई का समारोह निजी तौर पर आयोजित किया गया था, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।
बता दे कि हाल ही में पाकिस्तानी रैपर तलहा अंजुम ने नेपाल में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय झंडा लहराकर तहलका मचा दिया था। इवेंट के वीडियो में सिंगर भीड़ में से एक फैन से तिरंगा लेकर अपने सिर के ऊपर लहराते दिखे और बाद में झंडे को अपने कंधों पर रख लिया। इसका वीडिया वायरल होने के बाद एक तरफ कई लोगों ने इसे साउथ-एशिया की एकता की मिसाल बताते हुए सराहा था। वहीं पाकिस्तान के कुछ लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की। विवाद बढ़ने के अंजुम ने कहा कि मेरी कला की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी अभिव्यक्ति मानवता पर टिकी है न कि राजनीति पर। उन्होने कहा कि अगर भारतीय झंडा लहराने से विवाद होता है तो होने दो। मैं इसे फिर से करूंगा। मुझे मीडिया, युद्ध-प्रेमी सरकारों और उनके प्रचार की परवाह नहीं है।
Talha Anjum carried an INDIAN flag at his recent show pic.twitter.com/xBnKOt8wk7
— INNOCENT EVIL ⁶𓅓 (@raju_innocentev) November 16, 2025
पढ़ें :- यूपी की जनता को एक बार फिर "सपनों का अमृत" पिलाया गया...योगी सरकार के बजट पर शिवपाल यादव का निशाना