1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज के दिन भारत में हुई थी पोस्टकार्ड की शुरुआत, जानें 1 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं

आज के दिन भारत में हुई थी पोस्टकार्ड की शुरुआत, जानें 1 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाएं

1 जुलाई का इतिहास : साल का हर एक दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज है जब कोई महत्त्वपूर्ण घटना घटित हुई है या किसी महापुरुष ने जन्म लिया हो या फिर समाज में किसी तरीके का बड़ा बदलाव हुआ हो। ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक घटनाए 1 जुलाई को हुई थी, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

History of July 1 : साल का हर एक दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज है जब कोई महत्त्वपूर्ण घटना घटित हुई है या किसी महापुरुष ने जन्म लिया हो या फिर समाज में किसी तरीके का बड़ा बदलाव हुआ हो। ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक घटनाए 1 जुलाई को हुई थी, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द मामले में अब सुप्रीम कोर्ट 24 सितंबर को करेगा सुनवाई

1 जुलाई का इतिहास

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852 : सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

पढ़ें :- महिला डॉक्टर रेप एंड मर्डर केस की जांच करेगी CBI, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा का फैसला

1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1955 : इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया. 1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1962 : बिधान चंद्र रॉय का निधन।

1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना

1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।

पढ़ें :- कलकत्ता हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भेजा लंबी छुट्टी पर, इस्तीफे की कॉपी और केस डायरी की तलब

1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम का ऐलान किया।

1991 : वारसा संधि भंग की गयी।

1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।

1996 : इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

1997 : भारत की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खोली गई।

1997 : हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

पढ़ें :- कोर्ट ने BJP को दिया 'सुप्रीम' झटका, TMC को 'नीचा दिखाने वाले' पब्लिश करने की नहीं दे सकते छूट

2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

1 जुलाई का अहम अवसर और उत्सव

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस) भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस

1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1882 – बिधान चंद्र राय – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।

पढ़ें :- ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पश्चिम बंगाल सरकार,सीएम ममता का एलान

1889 – बेनेगल रामा राव – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।

1959 – मनोज सिन्हा – जम्मू और कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल हैं।

1958 – त्रिलोक नाथ पाण्डेय – आधुनिक लेखक, साहित्यकार तथा उपन्यासकार है।

1913 – वसंतराव नाईक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1925 – अमरकांत – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार।

1927 – चन्द्रशेखर सिंह – भारत के 8वें प्रधानमंत्री।

1927 – सुधाकर पाण्डेय – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।

1928 – राम नरेश यादव – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।

1933 – अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक।

1933 – कन्हैयालाल नंदन – वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।

1936 – कृष्ण बिहारी मिश्र – हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार थे।

1937 – सत्यदेव नारायण आर्य – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1938 – हरिप्रसाद चौरसिया – बाँसुरी वादक और संगीतकार।

1939 – कोलकलुरी इनोच – भारतीय लेखक, शिक्षक और श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति के पूर्व कुलपति रहे हैं।

1940 – राम गोपाल बजाज – भारतीय हिंदी फ़िल्मों के अभिनेता तथा रंगमंच निर्देशक हैं।

1941 – कलराज मिश्र – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1973 – अखिलेश यादव – समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र।

1966 – उस्ताद राशिद ख़ान, प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार।

1949 – वेंकैया नायडू – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।

1949 – डॉ. तुलसीराम – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।

1952 – गोपाल भार्गव – मध्य प्रदेश सरकार में ‘पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री’।

1935 – जयपाल सिंह कश्यप – वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य।

1943 – गुफरान आज़म – सातवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।

1915 – गुयेन वैन लिंह – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।

1 जुलाई को हुए निधन

1999 – आबिद ख़ान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

1962 – पुरुषोत्तम दास टंडन – आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक।

1941 – सी. वाई. चिन्तामणि – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक।

1936 – वनलता दास गुप्ता – ज्योतिकणा दत्त की सहपाठिनी, सक्रिय क्रांतिकारी कार्यकर्ता थीं। क्रांतिकारीयों को हथियार उपलब्ध कराने का कार्य करतीं थीं।

1862 – बिधान चंद्र राय – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...