फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे (Prayagraj-Lucknow Highway) पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी (Cold Storage Collapses) हो गया। अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते यह हादसा हुआ है।
प्रयागराज। फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे (Prayagraj-Lucknow Highway) पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी (Cold Storage Collapses) हो गया। अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते यह हादसा हुआ है। हादसे अब तक 9 मजदूरों की मौत हो गई है। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। इसमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मौके पर दमकल की कई गाड़ियों के साथ कई एंबुलेंस और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स रेस्क्यू आपरेशन में जुट गई है। हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। मौके पर तमाम आला अधिकारी पहुंच गए हैं। मलबे में डेढ़ दर्जन से आशंका जताई जा रहा है। कई लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। फाफामऊ समेत आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मौके से निकाले गए चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई है।
Prayagraj Cold Storage Collapses : अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, 9 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे pic.twitter.com/melpqEoZyQ
— santosh singh (@SantoshGaharwar) March 23, 2026
हादसे के समय डेढ़ दर्जन से अधिक मौजूद शीतगृह में मौजूद थे। तेज आवाज के साथ धमका हुआ तो आसापास के लोग भी सहम गए। मलबे में दबे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया जा रहा है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है। अमोनिया गैस रिसाव के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है। टैंकर फटने की आवाज सुनकर लोग थर्रा गए। गैस के चलते बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है। सपा के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज बताया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने भी संभाला मोर्चा। मलबे में दबे घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल। दर्जन भर से अधिक जेसीबी को मौके पर लगाया गया है। जेसीबी मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को खोजने के काम में लगी है।
हादसे के बाद जब बचाव टीम और रेस्क्यू टीम पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोक-झोंक भी हुई। अभी तक 9 शव बरामद हुए हैं। जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।