1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj Double Murder : भाभी से झगड़ा होने पर बुआ ने दो भतीजों को मौत के घाट उतारा, परिवार में मचा कोहराम

Prayagraj Double Murder : भाभी से झगड़ा होने पर बुआ ने दो भतीजों को मौत के घाट उतारा, परिवार में मचा कोहराम

यूपी (UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) के मेजा थाना (Meja Police Station)  क्षेत्र के हरगढ़ गांव (Hargarh village)  में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाभी से झगड़ा होने पर आक्रोशित होकर महिला ने अपने भाई के दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी (UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) के मेजा थाना (Meja Police Station)  क्षेत्र के हरगढ़ गांव (Hargarh village)  में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाभी से झगड़ा होने पर आक्रोशित होकर महिला ने अपने भाई के दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया है। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। उसने दोनों बच्चों के सिर पर पटरे से प्रहार कर दिया। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। बच्चों की मौत अस्पताल में देर रात हुई।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

संजय पुत्र शंकर भारतीय थाना मेजा (Meja Police Station) के हरगढ़ गांव (Hargarh village) निवासी संजय के दो बच्चों लकी (5) और अभि (3) वर्ष को मौत के घाट उतार दिया गया है। भाभी से संजय की बहन पूजा (35) ने घटना को अंजाम दिया है। पूजा करीब वर्ष 10 साल से मानसिक रूप से बीमार है। अपनी भाभी पार्वती से झगड़ा होने पर वह आपा खो बैठी और अपने दोनों भतीजों को पटरी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी पाकर परिजन प्रयागराज अस्पताल (Prayagraj Hospital) लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। परिजन मृतक बच्चों को लेकर वापस घर आए। बच्चों के पिता संजय मुंबई में मजदूरी करने गया था। जानकारी पाकर वापस घर आ रहे हैं।

 

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...