1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्त्तव्य पथ पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज; 76वें गणतंत्र दिवस की परेड शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्त्तव्य पथ पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज; 76वें गणतंत्र दिवस की परेड शुरू

Republic Day 2025 President Droupadi Murmu Unfurls the National Flag: आज 26 जनवरी 2025 को पूरा भारतवर्ष अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10.30 बजे राजधानी दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को फहराया। इसी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की परेड शुरू हो गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सिद्धार्थनगर में पुरानी दुश्मनी में किसान को बाइक से मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी विशेष बग्गी में मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ कर्तव्य पथ पर रवाना हुई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंचे, जहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कर्त्तव्य पथ पर पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।इसके बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। फिर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हुई।

76वें गणतंत्र दिवस की लाइव परेड यहां देखें-

पढ़ें :- अखिलेश ने चंदा चोरी मामले में RSS पर साधा निशाना! सपा प्रमुख बोले- आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...